फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिना अनुमति खैर व शीशम के आठ पेड़ काटे

बिना अनुमति खैर व शीशम के आठ पेड़ काटे

Sun, 11 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति खैर व शीशम के आठ पेड़ काटे
ब्यूरो/ऋषिकेश। यमकेश्वर तहसील की पट्टी तल्ला ढांगू में सिरासू गांव के अंतर्गत बिना अनुमति के शीशम व खैर के हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला प्रकाश में आया है। जिन खेतों में बिना अनुमति के पेड़ों पर आरियां चलाई गई हैं, उसके संयुक्त खाताधारक का आरोप है कि मामला रसूखदार से जुड़ा होने के चलते वन विभाग व राजस्व विभाग शिकायत के बावजूद मामले कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सिरासू गांव के अंतर्गत खाता संख्या 20, खेत संख्या 197 व 384 में बीते छह मार्च को शीशम व खैर के आठ हरे पेड़ों पर आरियां चल गई। जिस खेत में खड़े हरे पेड़ों को काटा गया है, उसके संयुक्त खाताधारक रमेश रयाल व जमुना रयाल ने हरे पेड़ों के बिना अनुमति के अवैध पातन की शिकायत बीते बुधवार को राजस्व विभाग यमकेश्वर व राजाजी नेशनल पार्क प्रशासन की गौहरी रेंज से की। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर रेंज कर्मियों ने मुआयना किया व चिरान का कार्य बंद कराया। आरोप है कि इसके बाद कर्मचारी अवैध पातन की लकड़ी व कुल्हाड़ी, आरा आदि हथियार जब्त करने की बजाए मौके पर ही छोड़कर चलते बने।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिना अनुमति के काटे गए पेड़ों की शिकायत के बाद भी राजस्व और पार्क प्रशासन ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। वह प्रकरण की शिकायत बीते शुक्रवार को उपजिलाधिकारी यमकेश्वर से भी कर चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उक्त मामला रसूखदार से जुड़ा होना बताया जा रहा है, जिसके चलते राजस्व व वन विभाग प्रकरण में हाथ डालने की जहमत नहीं उठा रहा। आरोप है कि दोनों महकमे मामले में लीपापोती का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


अफसरों की सुनिए
पेड़ों को काटने की विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। काटे गए पेड़ सूखे थे। सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजकर काटी गई लकड़ियों को जब्त कर लिया गया है। मामले की विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र मोहन नौटियाल, रेंज अधिकारी गौहरी रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व।

कुछ लोगों ने बिना अनुमति पेड़ों को काटने की शिकायत की है। इस प्रकरण की जांच की जाएगी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कमलेश मेहता, उपजिलाधिकारी यमकेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed