फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रिहायशी इलाके में घुस रहा गुलदार, वन विभाग बता रहा सामान्य घटना

रिहायशी इलाके में घुस रहा गुलदार, वन विभाग बता रहा सामान्य घटना

Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में घुस रहा गुलदार, वन विभाग बता रहा सामान्य घटना
श्रीनगर। पिछले कुछ दिनों से रिहायशी इलाकों में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है, लेकिन वन विभाग इसे सामान्य घटना बता रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बात को बेवजह तूल दिया जा रहा है। क्षेत्र की निगरानी के लिए कर्मी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के रिहायशी क्षेत्र श्रीकोट, डांग, खोला मोटर मार्ग सहित एसएसबी कालोनी में गुलदार अक्सर देखा जा रहा है। शहर के रिहायशी इलाकों में गुलदार के घुसने के दो वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो 6 मार्च तड़के 3 बजकर 40 मिनट का है। जबकि दूसरा वीडियो 1 मार्च रात करीब 11 बजकर 58 बजे का है, जिसमें गुलदार एसएसबी कालोनी के मुख्य द्वार से अंदर जा रहा है। वहीं वन विभाग इसे एक सामान्य घटना बता रहा है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट कहते हैं कि रात्रि में जंगली जानवर का दिखाई देना सामान्य बात है। अक्सर जंगली जानवर रात को पानी पीने जाते हैं। जिस स्थान पर सीसीटीवी फुटेज में गुलदार दिखाई दे रहा है। वहां से गुलदार ने नदी जाने का रास्ता बनाया होगा। इस बात को बेवजह तूल दिया जा रहा है। भट्ट ने कहा कि क्षेत्र में निगरानी के लिए कर्मी तैनात किया जाएगा। वहीं वीडियो वायरल होने से शहरवासी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed