{"_id":"5aa417194f1c1bb3758b4be6","slug":"15207034951-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय राजस्व पुलिस (पटवारी) संवर्गीय कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय राजस्व पुलिस (पटवारी) संवर्गीय कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/कीर्तिनगर। तीन सूत्री मांगों के समर्थन में पर्वतीय राजस्व पुलिस (पटवारी) संवर्गीय कर्मचारी संगठन ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है।
पर्वतीय राजस्व पुलिस (पटवारी) संवर्गीय कर्मचारी संगठन के श्रीनगर शाखा अध्यक्ष महेश डोभाल ने बताया कि संगठन लंबे समय से राजस्व उपनिरीक्षकों की पदोन्नति, नायब तहसीलदारों की डीपीसी व प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों का प्रशिक्षण परीक्षा परिणाम घोषित कर नियमित नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। डोभाल ने बताया कि प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों की प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पिछले वर्ष दिसंबर माह में परीक्षा हुई थी। तीन माह बाद भी परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित पर्वतीय राजस्व पुलिस (पटवारी) संवर्गीय कर्मचारी संगठन शनिवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया। धरने पर बैठने वालों में दिनेश चंद्र खंडूड़ी, शिव प्रसाद नौटियाल, रविंद्र कुमार, विजय कुमार पटवाल, मेहराज अहमद, सतेंद्र सिंह चौहान, विशबंर लाल, आशुतोष घिल्डियाल व शिवलाल आदि शामिल थे। वहीं कीर्तिनगर में भी तीन सूत्री मांगों के लिए पर्वतीय राजस्व पुलिस (पटवारी) संवर्गीय कर्मचारी संगठन के साथ ही अनुसेवकों ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। शनिवार को पर्वतीय राजस्व पुलिस (पटवारी) संवर्गीय कर्मचारी संगठन के शाखा अध्यक्ष चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में कर्मियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सबल सिंह कठैत, रायसिंह, सबल सिहं भंडारी, सूरत सिंह कोटियाल, रवींद्र खत्री, सेवक राम व रमेश गुसाई आदि मौजूद थे ।