{"_id":"5aa413504f1c1bac758b4a54","slug":"15207025269-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावितों ने पावर हाउस के बाहर किया प्रदर्शन, शुरु किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावितों ने पावर हाउस के बाहर किया प्रदर्शन, शुरु किया धरना
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना प्रभावित हाट गांव के ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार की मांग पर पावर हाउस साइट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रभावितों ने हिंदुस्तान और टीएचडीसी के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि कंपनी की ओर से परियोजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
ग्राम प्रधान राजकुमारी गैरोला ने कहा कि परियोजना कंपनी की ओर से हाट गांव के पुनर्वास के बाद दशवांणा तोक में सड़क और पेयजल की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हिंदुस्तान कंपनी की ओर से प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को स्थायी रोजगार देने में आनाकानी की जा रही है। मौके पर पहुंचे टीएचडीसी के महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने प्रभावितों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिया, लेकिन प्रभावितों ने मांगों पर लिखित कार्रवाई होने के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्माण लिया। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच सोहन कुमार, अयोध्या खंडूरी, नरेंद्र पोखरियाल, तारेंद्र जोशी, मनोज हटवाल, प्रेम लाल, सूरज कुमार और राजेंद्र हटवाल आदि मौजूद थे।