फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासन ने तोड़ा दरवाजा, आंदोलनकारी नहीं लगा हाथ

प्रशासन ने तोड़ा दरवाजा, आंदोलनकारी नहीं लगा हाथ

Sat, 10 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने तोड़ा दरवाजा, आंदोलनकारी नहीं लगा हाथ

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को प्रशासन शुक्रवार रात को उठाने पहुंचा लेकिन सफल नहीं हो पाया। आंदोलनकारियों को उठाने के दौरान पुलिस और प्रशासन की उनसे धक्कामुक्की हुई और इस दौरान चार लोग चोटिल हो गए, जबकि अनशनकारी प्रशासन के हाथ नहीं लगा। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से गुस्साए समर्थकों ने शनिवार को प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन सरकार के इशारे पर आंदोलन को दबाने के प्रयास कर रहा है। शनिवार को फिर खीम सिंह अनशन पर बैठ गए।

राजधानी की मांग को लेकर चल रहे अनशन को 42 दिन हो चुके हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रशासन और पुलिस रामलीला मैदान पहुंचे। इस पर अनशनकारी खीम सिंह सहित आंदोलनकारियों ने खुद को मैदान में बने एक कमरे में कैद कर लिया। तब पुलिस जबरन कमरे का दरवाजा तोड़ा और अनशनकारी को ढूंढने लगे तो धक्का मुक्की में आंदोलनकारी कृष्णा नेगी, सरोज शाह, कमला पंवार, समिति के अध्यक्ष नारयण सिंह बिष्ट चोटिल हो गए। इस दौरान मची अफरातफरी और अंधेरे में अनशनकारी खीम सिंह प्रशासन की नजरों से छुपकर अन्यत्र जगह चला गया। स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि कुछ देर पर अनशनकारी के नहीं मिलने पर पुलिस और प्रशासन को लौटना पड़ा। शनिवार सुबह चोटिल आंदोलनकारियों ने अस्पताल में उपचार करवाया। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से गुस्साए आंदोलनकारियों ने विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद अनशनकारी खीम सिंह फिर अनशन पर आकर बैठ गए। शनिवार दोपहर को कई लोगों ने आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान देवेंद्र सिंह वल्ली, वीरेंद्र जोशी, कुलदीप सिंह, पुष्कर सिंह रावत, पूरन सिंह नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed