{"_id":"5aa2e7554f1c1ba8768b49dc","slug":"15206257301524-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 लोगों को ‘सौभाग्य’ से मुफ्त बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 लोगों को ‘सौभाग्य’ से मुफ्त बिजली कनेक्शन
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत ऊर्जा निगम की ऋषिकेश डिवीजन से शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर 24 लोगों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन जारी किए गए। योजना के तहत बीपीएल कार्डधारक मुफ्त और एपीएल कार्डधारक 500 रुपये में कनेक्शन ले सकते हैं।
शैल विहार स्थित डिवीजन कार्यालय में शुक्रवार को शहरी क्षेत्र से 2 और ग्रामीण 22 लोगों का बिजली कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान निगम के अधिकारियों ने लोगों को केंद्र सरकार की योजना की विस्तृत जानकारी दी। विद्युत उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी ने बताया कि योजना की शुरुआत में आर्थिकरूप से कमजोर 24 लोगों को कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं।
बीपीएल को फ्री और एपीएल के लिए 500 रुपये शुल्क
एसडीओ अरविंद नेगी के मुताबिक सौभाग्य योजना के अंतर्गत बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। एपीएल कार्डधारकों को निर्धारित 1000 रुपये की शुल्क की बजाय 500 रुपये ही देने होंगे। 500 रुपये की रकम भी कार्डधारकों से रजिस्ट्रेशन के वक्त नहीं ली जाएगी। उनके लिए योजना में किश्तों में इस रकम को चुकाने के लिए बिल के साथ 50-50 रुपये जमा करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
कहीं से भी ले सकते हैं कनेक्शन
सौभाग्य योजना का लाभ लेने के लिए बीपीएल और एपीएल कार्डधारकों को सीधे ऊर्जा निगम के डिवीजन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। पात्र व्यक्ति योजना का लाभ संबंधित उपखंड कार्यालय में आवेदन करके ले सकते हैं। हालांकि ऋषिकेश क्षेत्र में योजना के लिए लक्ष्य तय नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि उनकी कोशिश योजना के जरिए अधिकाधिक गरीब पृष्ठ भूमि के लोगों को लाभ पहुंचाने की है।