फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योग है आतंकवाद के खात्मे का अचूक अस्त्र

योग है आतंकवाद के खात्मे का अचूक अस्त्र

Fri, 09 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
योग है आतंकवाद के खात्मे का अचूक अस्त्र
ब्यूरो/अमर उजला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

योगी योगा चाइना संस्थान के प्रमुख व योगाचार्य मोहन भंडारी का कहना है कि भारतीय प्राचीन योग विद्या के विश्व में फैलने से दुनिया को आतंकवाद से निजात मिल सकती है। योग को अपनाने से मनुष्य को शारीरिक व दिमागी स्तर पर भी सुकून मिलता है, लिहाजा एक प्रसन्नचित व्यक्ति ही दूसरों को खुशी दे सकता है।
तीर्थनगरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विशेषज्ञ के तौर पर शिरकत करने वाले भारतीय मूल के योगाचार्य मोहन भंडारी को चीन में भारतीय योग पद्धति को विस्तार देने का श्रेय जाता है। योगाचार्य भंडारी का मानना है कि दुनिया में आतंकी गतिविधियों की मुख्य वजह असंतुष्टि है। योग शरीर की बजाए मन पर अधिक असरकारक होता है। मन के शांत होने से ही दिमाग सकारात्मक हो सकता है। योग को लेकर वर्तमान में दुनियाभर में वातावरण बन रहा है। भारतीय योग विद्या के अपनाने से ही दुनिया में शांति का माहौल बनेगा व आतंकवाद निरमूल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए बच्चों को योग विद्या से जोड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

कौन हैं मोहन भंडारी
योगाचार्य मोहन भंडारी ने वर्ष 2003 में चीन में योगी योगा चाइना नामक योग सेंटर स्थापित किया। तब वहां गिन-चुने लोग ही भारतीय योग पद्धति के बारे में जानते थे। इसके बाद उन्होंने 2004 के बाद करीब तीन-चार साल के समयांतराल में चीन में योगी योगा चाइना के नाम से चार कॉलेजों की स्थापना की। इसके बाद चीन में भारतीय योग को पहचान मिलने लगी और इसे अपनाया जाने लगा। वह वर्तमान में वहां योग के आठ सेंटर संचालित करते हैं जबकि देश में योगी योगा चाइना से संबद्ध 67 योग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। योगाचार्य मोहन भंडारी ने बताया कि प्रत्येक क्लब में योग की कक्षाएं अनिवार्यरूप से संचालित होती हैं। चीन में योग के प्रति काफी हद तक रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed