{"_id":"5aa1989f4f1c1bc3758b4638","slug":"152054004310-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा की किरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा की किरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को परमार्थ निकेतन आश्रम में महिला स्वास्थ्य, कैंसर रोकथाम और जागरूकता विषय पर आशा की किरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं।
परमार्थ निकेतन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला का आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि, राज्य मंत्री रेखा आर्य और विधायक ऋतु खंडूडी ने संयुक्तरूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर आशा कार्यकत्रियों को महिला स्वास्थ्य, कैंसर रोकथाम और जागरूकता विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि 35 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आशा की किरण कार्यक्रम के माध्यम से हम वास्तव में स्वस्थ जीवन की आशा जागृत करने में सफल होंगे। इस मौके पर स्वामी चिदानंद मुनि ने राज्य मंत्री रेखा आर्य, विधायक ऋतु खंडूड़ी, बंदना शिवा, हंसा जयदेव, सचिव राधिका झा, डॉ. राधिका नागरथ, डेजा क्रॉस, गीतांजलि बब्बर, डॉ. अर्चना जौहरी, सुमिता प्रभाकर, हर्षा हिंदुजा, वीणा अग्रवाल, नंदनी त्रिपाठी, मीनाक्षी पटेल, आभा सरस्वती, आदित्यानंदा सरस्वती आदि को सम्मानित किया गया।