{"_id":"5aa01b264f1c1b2d068ba3f9","slug":"152044238417-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की आईकॉन बनती जा रही चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की आईकॉन बनती जा रही चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट महिलाओं की आइकॉन बनती जा रही हैं। बीते वर्ष 10 अप्रैल को तृप्ति ने जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में ज्वाइनिंग दी थी। भारतीय पुलिस सेवा में वर्ष 2013 बैच की आईपीएस तृप्ति ने दो वर्ष तक एनटीपीसी में सेवाएं दी, लेकिन उनके मन में आईपीएस बनकर देश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का जुनून था।
एसपी की ओर से महिला सुरक्षा, बाल अपराध नियंत्रण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते जनवरी से गांव-गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। महिलाओं की ओर से आने वाली शिकायतों को वे गंभीरता से लेती हैं।
एसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि महिलाएं समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं। किसी भी प्रताड़ना व उत्पीड़न पर चुपचाप न रहें। एसपी ने बताया कि कार्य के दौरान चुनौतियां तो मुंह बांए खड़ी रहती हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और कार्य के प्रति जुनून बेहद आवश्यक है।