फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनशनकारी का वजन 4 किलो गिरा

अनशनकारी का वजन 4 किलो गिरा

Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अनशनकारी का वजन 4 किलो गिरा

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित किए जाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में अनशन बुधवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे खीम सिंह का डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तो उनके वजन में चार किलो की गिरावट मिली। आंदोलनकारियों ने राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। दूसरी ओर समिति के पदाधिकारियों ने तहसील के मोहल्लों और बाजार में 10 मार्च को होने वाली महापंचायत और 11 मार्च को होने वाली महारैली का प्रचार भी किया।
रामलीला मैदान में प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण को घोषित करने के लिए 26 जनवरी से क्रमिक अनशन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से अनशनकारियों को जबरन उठाए जाने पर सोमवार से खंसर घाटी के खीम सिंह अनशन पर बैठे हैं। बुधवार को हुए स्वास्थ्य परीक्षण में खीम सिंह के वजन में 4 किलो गिरावट दर्ज होने के साथ ही बल्डप्रेशर हाई और शुगर लेबल अनियंत्रित पाया गया। वहीं अनशनकारी के समर्थन में बैठे लोगों ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने को लेकर प्रशासन और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। बुधवार को धरना देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महामंत्री धनीराम, सुरेंद्र सिंह विष्ट, एडवोकेट महेशानंद देवली, कमला पंवार, जसवंत, महेश चंद्र पांडे, धूमादेवी, गौरव शाह, पुरुषोत्तम असनोड़ा, त्रिलोक सिंह, जोध सिंह रावत, वीरेंद्र बिष्ट, सरोज शाह, कृष्णा नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


नारायणबगड़ में बैठक आज, आदिबदरी में कल
आदिबदरी। गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर नारायणबगड़ में 8 मार्च (आज) और आदिबदरी में शुक्रवार नौ मार्च (कल) को बैठक होगी। नारायणबगड़ में संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह रावत और सरिता नेगी ने बताया कि बैठक ब्लाक सभागार में होगी। वहीं आदिबदरी में बैठक के संयोजक विजय सिंह कुंवर ने बताया कि बैठक में महापंचायत और महारैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed