फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

Wed, 07 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में आयोजित बीटल्स फेस्टिवल में मुंबई निवासी 15 वर्षीय कारा ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कारा ने ब्रिटिश बैंड दि फेब फॉर के सदस्यों के साथ अमेरिकी और ब्रिटिश गायकों के तीन गाने गाए। कारा बॉलीवुड के संगीत निर्देशक आनंद राज आनंद की बेटी हैं।

मुनिकीरेती में चल रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में मंगलवार को भी कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। बीटल्स फेस्टिवल में ब्रिटिश बैंड ग्रुप दि फेब फॉर के साथ बॉलीवुड के संगीत निर्देशक आनंद राज आनंद की बेटी कारा ने विदेशी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। कारा ने अमेरिकी सिंगर वियोनस के गीत हेलो..., ब्रिटिश सिंगर अडेल का रोलिंग इन दि डिप... और विटनी हॉस्टन का आई विल ओलवेस लव... गीत प्रस्तुत किए। कारा की प्रस्तुति देसी विदेशी दर्शकों ने खूब सराहा। कारा के अनुसार सिंगिंग उसका पैशन है और वह इस क्षेत्र में ही खुद का कॅरियर बनाना चाहती है। इसमेेंपिता व परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। कारा ने बताया कि यह उसकी पहली परफॉरमेंस थी, जिसे दर्शकों और श्रोताओं की खूब सराहना मिली। कारा 11वीं की छात्रा हैं और गायन से गहरा लगाव है। म्यूजिक डायरेक्टर आनंद राज आनंद ने बताया कि कारा जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed