{"_id":"5a9ef3ce4f1c1b5e6e8b8e31","slug":"15203667752-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट और पावर योगा नाम का कोई योग नहीं : भारत भूूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट और पावर योगा नाम का कोई योग नहीं : भारत भूूषण
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
योगाचार्य पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि राष्ट्रहित में भारतीय योग का बाजारीकरण बंद कर प्राथमिक कक्षाओं में योग को पाठ्यक्रम मेें शामिल कर भावी पीढ़ी को देश की प्राचीन योग पद्घति को उपहार में देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाजार में प्रचलित हॉट और पावर योगा जैसी कोई योग साधना नहीं है। ऐसी भ्रामक विद्या शरीर के लिए हानिकारक साबित हो रही हैं।
योगाचार्य भारत भूषण इन दिनों मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में योग साधकों को भारतीय योग की शिक्षा दे रहे हैं। योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने योग के बाजारीकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। योग गुरु ने कहा कि योग की आड़ में कुछ लोग भारतीय योग विद्या का नाम बदलकर साधकों के साथ छल कर रहे हैं। भारतीय प्राचीन पद्घति में हॉट योगा और पावर योगा जैसे नाम से कोई योग नहीं हैं। हॉट योगा में रूम का तापमान बढ़ाकर योग साधकों को योग की गलत क्रियाएं कराई जाती हैं। इसके कारण विदेशों में कई लोगों को गंभीर बीमारियों ने घेर लिया है। इससे कई लोगों में भारतीय योग के प्रति गलत धारणाएं उत्पन्न हो रही हैं।
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए टिप्स
योग गुरु भारत भूषण ने इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को नियमितरूप से व्यायाम करने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। साथ ही परीक्षा कक्ष में पेेपर देने से पहले हाथ जोड़कर आंख बंद कर प्रभु का ध्यान करने का सुझाव दिया। इसके अलावा अभिभावकों से बच्चों को संतुलित भोजन, दही व मीठा खिलाकर परीक्षा के लिए भेजने को कहा।