{"_id":"5a9da0654f1c1b05738babf2","slug":"15202798851-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रहे उज्ज्वला योजना के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रहे उज्ज्वला योजना के कनेक्शन
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी। गैस सब्सिडी और उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन न मिलने से लोगों में रोष है। उन्होंने मामले की शिकायत गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक से की है।
महाप्रबंधक को भेजे शिकायती पत्र में लोगों ने बताया कि क्षेत्र में जीएमवीएन के माध्यम से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। एक साल पूर्व उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन किए थे लेकिन अब तक आवेदनकर्ताओं को गैस कनेक्शन नहीं मिल सके हैं। तीन माह से उपभोक्ताओं के खातों में गैस सब्सिडी भी नहीं आई है। हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं को कंप्यूटराइज पर्ची न देकर हाथों से कटी पर्ची थमाई जा रही है। शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं आ पा रहा है। यदि जल्द ही सब्सिडी और उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन नहीं मिले तो वे आंदोलन करेंगे। शिकायत करने वालों में हरदयाल सिंह पंवार, केवल सिंह, प्रेम सिंह, पाती राम, प्रदीप, रामलाल, सुल्तान आदि शामिल रहे।
इस संबंध में एजेंसी प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि इंटरनेट की स्पीड कम होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। विकासनगर से उज्ज्वला योजना के कनेक्शन की ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। जल्द ही उपभोक्ताओं को योजना के तहत कनेक्शन का आवंटन कर दिया जाएगा।