{"_id":"5a9d9f7c4f1c1b5e6e8b8b02","slug":"15202796524-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र धारकों का डाटा होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र धारकों का डाटा होगा ऑनलाइन
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शस्त्र धारकों का डाटा होगा ऑनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। प्रशासन शस्त्र धारकों का डाटा ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए कलेक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग में शस्त्रधारकों की जानकारी ऑनलाइन फीड की जानी है। प्रशासन ने शस्त्रधारकों से अनुभाग में पहुंचकर केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च मुकर्रर की है। साथ ही प्रशासन ने आदेश का पालन नहीं करने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की बात कही है।
उपजिलाधिकारी कार्यालय ऋषिकेश के मुताबिक शस्त्र अनुभाग ने जिलाधिकारी के माध्यम से इस बाबत आदेश जारी किया है, जिसमें शस्त्रधारकों से शस्त्र और लाइसेंस की जानकारी आदि को ऑनलाइन किया जाना है। इसके लिए शस्त्रधारकों को जिला मुख्यालय स्थित शस्त्र अनुभाग पहुंचकर केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने इसके लिए इसी माह की 31 तारीख तय की है। निर्धारित समय सीमा में केवाईसी नहीं कराने वालों के खिलाफ प्रशासन लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई को अमल में ला सकता है।
क्षेत्र में हैं करीब 650 शस्त्रधारक
ऋषिकेश कोतवाली, थाना रायवाला और रानीपोखरी क्षेत्र में करीब 650 शस्त्रधारक हैं, जिनका रिकार्ड संबंधित कोतवाली और थाने में दर्ज है। कोतवाली पुलिस के अनुसार उनके क्षेत्र में लगभग 400, रायवाला क्षेत्र में करीब 100 व रानीपोखरी थाना क्षेत्र में 150 शस्त्रधारक हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
डाटा ऑनलाइन करने का आदेश मिला है। इसमें सभी प्रक्रियाएं जिला स्तर पर होनी है। लिहाजा केवाईसी कराने या फिर लाइसेंस निरस्त करने संबंधी सभी कामकाज जिला मुख्यालय द्वारा ही किए जाने हैं।
- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश।