{"_id":"5a9d7a214f1c1b692a8b5629","slug":"15202700881-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू को लेकर चमोली में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू को लेकर चमोली में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। स्वाइन फ्लू को लेकर चमोली का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने जिले के सभी अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही रोगियों की जांच के दौरान स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा।
चमोली के थराली सीट से विधायक रहे मगन लाल शाह की नौ दिन पहले स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। इसकी पुष्टि हिमालयन अस्पताल प्रबंधन ने की है। अब इसको लेकर चमोली स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। चमोली की सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने जिले के सभी अस्पतालों के लिए स्वाइन फ्लू से ग्रसित मरीजों का उपचार करने और किसी भी रोगी में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना देने के लिए कहा। अस्पतालों को जारी निर्देश में सीएमओ ने संदिग्ध मरीज का उपचार करने के साथ मरीज का सैंपल लेने, भीड़ भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाने की सलाह भी दी। मरीजों को डॉक्टर की देखरेख में औषधि वितरण, आशा कार्यकत्रियों और एएनएम से लगातार क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. जंगपांगी ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की जा रही है।