{"_id":"5a9d7a174f1c1bdd0b8b7193","slug":"15202700791412-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे गुल रही आदिबदरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे गुल रही आदिबदरी बिजली
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। तकनीकी खराबी के चलते रविवार रात को गुल हुई बिजली सोमवार को दोपहर 10 बजे बहाल हुई। इसके कारण परिषदीय परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह से ही बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गई थी और रात को दस बजे बिजली गुल हो गई। इससे आदिबदरी बाजार सहित भलसों, नगली, ढमकर, सुगड़ ,जुलगड़, थापली, जैम और पज्याणा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों की शिकायत के बाद ऊर्जा निगम सोमवार सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर पाया। व्यापारी विजय चमोला, विनोद नेगी ने बताया कि बिजली गुल रहने से परिषदीय परीक्षाओं की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने ऊर्जा निगम से बिजली लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सीएस बुटोला ने बताया कि खेती और रंडोली के पास 11 हजार केवी की लाइन में तकनीकी खराबी आने से समस्या हो गई थी, जिसे दूर कर दिया गया है।