{"_id":"5a9c29844f1c1bdd0b8b6ec3","slug":"152018391411-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से पेंशनर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से पेंशनर हुए परेशान
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल अब आम लोगों पर भारी पड़ने लगी है। हड़ताल के कारण जहां पेंशनरों को वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वहीं, खाद और ऋण वितरण कार्य भी ठप पड़ा है। सहकारी मिनी बैंक उपभोक्ताओं ने सहकारी समितियों के सचिवों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई।
पुरुषोत्तम सती, अयोध्या प्रसाद, बदरी प्रसाद, जयंती प्रसाद, योगेश्वर प्रसाद और हृदयराम का कहना है कि काश्तकारों के लिए सहकारी बैंक की ओर से दो फीसदी ब्याज दर पर ऋण वितरित किया जा रहा है। ऋण के लिए सभी पत्रावलियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन 19 फरवरी से सहकारी मिनी बैंक के सचिवों की हड़ताल से ऋण योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। सरकार को जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेकर उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए।