{"_id":"5a9b06cf4f1c1b0d658b553e","slug":"15201094938-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव ने चंद्रास्वामी महाराज के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव ने चंद्रास्वामी महाराज के किए दर्शन
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को 350 से अधिक अनुयायियों के साथ डुमेट स्थित साधना केंद्र आश्रम में पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु चंद्रा स्वामी जी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद बाबा रामदेव सत्संग में भी शामिल हुए और यमुना दर्शन भी किए।
योग गुरु बाबा रामदेव ने अनुयायियों के साथ शनिवार को बरोटीवाला चौक से पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा पृथ्वीपुर खेड़ा, बुलाकीवाला, मेहूंवाला, अंबाड़ी, जलालिया, बाड़वाला, आरा मशीन होते हुए डुमेट स्थित साधना केंद्र आश्रम पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। लोगों में बाबा से मिलने के लिए बड़ा उत्साह देखा गया। बाबा रामदेव बताया कि वह सन्यासी की दीक्षा लेने वाले शिष्यों को चंद्रास्वामी महाराज के दर्शन कराने के लिए डुमेट पहुंचे हैं। इस मौके पर श्याम सिंह चौहान, पिन्नी शर्मा, ग्राम प्रधान बाला चौहान, राजकुमार, रोहित पुंडीर, संजय पंवार, दिनेश कुमार, चमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, रीना चौहान, राजकुमारी, कमलेश, दुर्गा, शिवानी, रेखा, सरिता, कविता, आरती आदि मौजूद रहे।
लोगों को बताए निरोगी रहने के तरीके
पैदल यात्रा के दौरान बाबा रामदेव ने मेहूंवाला निवासी जय चंद के घर दलिया का नाश्ता किया। यहां उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वस्थ और निरोगी रहने के तरीके बताए।