{"_id":"5a9acf804f1c1b512f8b51cb","slug":"152009533317-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाक और कुंडी खोला में महिलाओं ने पूर्ण शराबबंदी का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाक और कुंडी खोला में महिलाओं ने पूर्ण शराबबंदी का किया ऐलान
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। ढाक और कुंडी खोला गांव की महिलाओं ने गांव में शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव की महिला मंगल दल ने शादी, विवाह और अन्य सामाजिक कार्यों में शराब पीने और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध का एलान किया है। कहा गया यदि किसी भी परिवार और व्यक्ति की ओर से आयोजन में शराब परोसी गई तो उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दस हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
ग्राम पंचायत ढाक की महिला मंगल दल की ओर से आयोजित बैठक में गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान कुंडी खोला शिव प्रसाद थपलियाल और ममंद अध्यक्ष सुलोचना देवी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में शादी, विवाह के साथ अन्य आयोजनों में भी शराब का चलन बढ़ने से गांवों का माहौल खराब हो रहा है। कहा कि होली में भी महिलाओं के निर्णय के बाद शराबबंदी का असर दिखा। महिलाओं ने जिला आबकारी विभाग से भी समय-समय पर क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने की मांग उठाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान ढाक धर्मपाल बजवाल, बलवीर सिंह बिष्ट, विजय सिंह झिंक्वाण, पार्वती देवी, रंजना देवी और रेखा देवी आदि मौजूद थे।