फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण को 18 साल से रखा हा शए पर

गैरसैंण को 18 साल से रखा हा शए पर

Thu, 22 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण को 18 साल से रखा हा शए पर

विज्ञापन
गैरसैंण। सात दिसंबर से शुरू हुए स्थायी राजधानी निर्माण का आंदोलन जिले के विभिन्न स्थानों पर हो रहा है। कुलसारी, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग सहित कई स्थानों पर लोगों ने संघर्ष समिति का गठन कर राजधानी गैरसैंण को बनाए जाने के लिए रणनीति बनानी शुरू की है। यही नहीं कुमाऊं के रवि भारती पिछले 19 फरवरी से आमरण अनशन पर हैं, तो चौखुटिया के जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह बिष्ट ने यहां पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया है।

आंदोलन के लिए संघर्ष समिति बनाने वाले सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि गैरसैंण राजधानी मांग नहीं पहाड़ की दरकार है के नारे के साथ आज पूरे प्रदेश में फैल रहा है। लेकिन 18 सालों से राजनीति के ठेकेदारों ने राजधानी के मसले को हाशिए पर रखा। समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष नारायण सिंह का कहना है कि पहाड़ में पलायन, रोजगार सहित सुविधाओं का टोटा अलग प्रदेश बनने के बाद भी दूर नहीं हो पाया। ब्लकि अपना प्रदेश बनने के बाद हालात और भी खराब हो गए। अविभाजित प्रदेश में यहां स्कूलों में मास्टर और अस्प्तालों में डॉक्टर थे लेकिन अलग प्रदेश बनने के बाद पहाड़ी जनपदों के सभी विभाग अधिकारी और कर्मचारी विहीन है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह नेगी का कहना है कि राज्य गठन के वक्त न्यायालय कुमाऊं और राजधानी गढ़वाल में बनाने की बात हुई थी। लेकिन प्रदेश की सरकारों ने 18 सालों तक राजधानी का मसला लटका रखा है। राजधानी निर्माण के लिए अनशन पर बैठे कुमाऊं के रवि भारती ने कहा कि गैरसैंण की राजधानी पहाड़ की दरकार है। राजधानी के लिए अब एक और राज्य आंदोलन की भांति आंदोलन किया जाएगा। एक फरवरी से सात फरवरी तक आमरण अनशन कर चुके राज्य आंदोलनकारी हरीश पंत ने कहा कि यदि सरकार मामले में कार्रवाई नहीं करती तो राजधानी निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed