{"_id":"5a8efa8d4f1c1b462c8b97ad","slug":"151931991115-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्र के दौरान चाक चौबंध होगी सुरक्षा व्यस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्र के दौरान चाक चौबंध होगी सुरक्षा व्यस्थाएं
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने बृहस्पतिवार को भराड़ीसैंण पहुुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद किया जाएगा। उन्होंने विधायक आवास, मंत्री, मुख्यमंत्री सहित विधानसभा परिसर की सुरक्षा का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ गहन मंत्रणा की।
आगामी 20 मार्च से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन विधानसभा परिसर में सरकार का बजट सत्र प्रस्तावित है, जिसकी सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने सत्र की तैयारियों के दौरान होनी वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारी के लिए परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही राजधानी आंदोलन सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के प्रस्तावित आंदोलनों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग, अस्थायी जेल सहित कर्मियों की तैनाती के मामले में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गहन मंत्रणा की। यही नहीं सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, आवास सहित खान पान पर भी चर्चा की गई। पुष्पक ज्योति ने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार, थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।