{"_id":"5a8dd6004f1c1bdd0b8b540e","slug":"15192450161-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमेगा एकेडमी अवॉर्ड को चयनित एसजीआरआर की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमेगा एकेडमी अवॉर्ड को चयनित एसजीआरआर की छात्राएं
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
श्री गुरू राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर की तीन छात्राओं का चयन ओमेगा एकेडमिक अवॉर्ड के लिए हुआ हैं। ओएनजीसी द्वारा चयनित इन छात्रों को देहरादून स्थित टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। अवॉर्ड के लिए कक्षा सात की प्रियंका, आठवीं की आरिशा, 11वीं की तबस्सुम का चयन किया गया है। वहीं रामचंद्र मिशन की ओर से कक्षा 12वीं की छात्रा अफसा, मुस्कान प्रवीन, और 11वीं की मुस्कान और निकिता को पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त छात्राओं ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सैनी, बीडीओ पंकज शर्मा, एसजीआरआर एजूकेशन मिशन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीएम पयाल ने हर्ष व्यक्त किया है।
डीएम को पुस्तक भेंट की
विकासनगर(ब्यूरो)। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें स्व रचित पुस्तक फॉर्म द कोर ऑफ माई हार्ट भेंट की। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष अशासकीय विद्यालयों की समस्याएं भी रखीं। कहा कि प्रदेश सरकार अशासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों की अनदेखी कर रही है।