{"_id":"5a8da91d4f1c1bdd0b8b533c","slug":"15192335255-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक और नायरा ने औली में बर्फ में खेली अटखेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक और नायरा ने औली में बर्फ में खेली अटखेलियां
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। स्टार प्लस पर प्रसारित प्रसिद्ध धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग बुधवार को औली की खूबसूरत वादियों में हुई। शूटिंग औली में पडियार मंदिर के समीप जंगलों और बर्फ में भी की गई। धारावाहिक में नायरा और कार्तिक की भूमिका अदा करने वाले कलाकारों ने औली में जमीं बर्फ पर अटखेलियां कीं।
औली में मंगलवार को धारावाहिक की पूरी टीम पहुंची और दोपहर में शूटिंग शुरू हुई। बुधवार की शूटिंग के बाद नायरा-कार्तिक ने बर्फ में अठखेलियां कीं। शूटिंग के अंतिम दिन धारावाहिक के डायरेक्टर जय कालरा और राम पांडे ने बताया कि औली के बारे में सुना और पढ़ा था, लेकिन यहां आकर खूबसूरत वादियों के दीदार हुए। यहां बिताए हुए पल जीवन के लिए यादगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए उत्तराखंड की वादियां बेहद सुंदर हैं, लेकिन फिल्म मेकिंग के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने की जरूरत है। धारावाहिक की अगली शूटिंग ऋषिकेश में 22 से 25 फरवरी तक की जाएगी। धारावाहिक में कार्तिक का अभिनय मोहनीश खान और नायरा का अभिनय शिवांगी जोशी कर रहे हैं। इस मौके पर कैमरामैन सतीश सेठी, अनिल शर्मा, रणजीत अग्रवाल और गरिमा डिमरी आदि मौजूद थे।