फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लालतप्पड़ में हाथियों ने तोड़ी मकान की चारदीवारी

लालतप्पड़ में हाथियों ने तोड़ी मकान की चारदीवारी

Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
लालतप्पड़ में हाथियों ने तोड़ी मकान की चारदीवारी
ब्यूरो/डोईवाला। माजरी ग्रांट लालतप्पड़ के आबादी क्षेत्र में घुस आए हाथियों ने उत्पात मचाते हुए एक मकान की चारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी। आबादी में चहलकदमी करते हुए जोर-जोर से चिंघाड़ते हुए लोगों को भयभीत करते रहे। वन सीमाओं से सटे आबादी वाले इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। रविवार देर रात बडकोट वन रेंज के माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के आबादी क्षेत्र लालतप्पड़ में हाथियों ने एक मकान की चारदीवारी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। आबादी में जोर-जोर से चिंघाड़ते हुए हाथी कई घंटों तक चहलकदमी करते रहे। गांव के समाजसेवी अनिल पाल ने बताया कि हाथियों ने रात में ग्रामीण जसवंत सिंह के मकान की चारदीवारी को तोड़ दिया।
विज्ञापन

वन सीमाओं का पार कर जंगली हाथी आए दिन आबादी में घूम रहे हैं, जिससे लोगों को जानमाल का खतरा बनता जा रहा है। माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान किरन पाल ने बताया कि वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। जंगली हाथियों से होने वाले नुकसान के लिए विभाग से पीड़ित के लिए मुआवजा मांगा जा रहा है। बड़कोट के डिप्टी रेंजर गणेश उनियाल ने बताया कि हाथियों को जंगल में खदेड़ने के लिए विभाग का रात्रि गश्ती दल सक्रिय रहता है। सूचना मिलने पर हाथियों को खदेड़ा जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से हाथियों की आमद होने पर तत्काल सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed