फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देश भर के रंगकर्मी मार्च माह में जुटेंगे श्रीनगर में

देश भर के रंगकर्मी मार्च माह में जुटेंगे श्रीनगर में

Mon, 19 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
देश भर के रंगकर्मी मार्च माह में जुटेंगे श्रीनगर में

विज्ञापन
श्रीनगर। मार्च माह में श्रीनगर शहर में देश भर के रंगीकर्मी जुटेंगे। मार्च माह के दूसरे सप्ताह से जश्ने विरासत नाट्य महोत्सव का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान लोक कलाओं के संरक्षण में रंगमंच का योगदान विषय पर सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही रंगमंच, साहित्य व फिल्म के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

सोमवार को जश्ने विरासत आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजन समिति के सचिव परवेज अहमद ने बताया कि आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मार्च माह के दूसरे सप्ताह में जश्ने विरासत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के 5 राज्यों की नाट्य संस्थाएं प्रतिभाग करेंगी। इसमें मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल शामिल हैं। अहमद ने बताया कि नाट्य महोत्सव में इस बार जन हित के मुद्दे, भ्रष्टाचार व हांस्य व्यंग पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा। नया थिएटर (मध्यप्रदेश) व अस्मिता थिएटर ग्रुप (दिल्ली) महोत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। अस्मिता थिएटर ग्रुप की ओर से श्रीकोट, श्रीनगर व चौरास क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। बैठक में कमाल अहमद, पंकज मैंदोली, अतुल सती, शादाब, अरविंद टम्टा, राहुल कुमार, आंनद भट्ट, भानेश असवाल, दिशा घिल्डियाल, नदीम, महेश गिरी, विपिन नौटियाल व सुमित रिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed