फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सौड़ गांव में टीम के समक्ष जताया ऐतराज

सौड़ गांव में टीम के समक्ष जताया ऐतराज

Sun, 18 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सौड़ गांव में टीम के समक्ष जताया ऐतराज
श्रीनगर। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना से प्रभावित/विस्थापित परिवारों की अंतिम सर्वेक्षण के लिए सौड़ गांव (देवप्रयाग) आई टीम को स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि हर बार प्रशासन और रेल विकास निगम लि. (आरवीएनएल) की टीम कागज और नाम नोटकर ले जाती है, लेकिन आज तक ग्रामीणों का यह नहीं पता कि किसकी जमीन रेल लाइन में जा रही है और कितनी जा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में रेल लाइन परियोजना के लिए काश्तकारों की भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पूर्व में सर्वेक्षण हो चुका है, लेकिन कहीं कोई प्रभावित न छूट जाए, इसके लिए भू अर्जन विभाग और आरवीएनएल अंतिम सर्वेक्षण करा रहा है। इसके लिए गठित टीम ने 15 फरवरी से अंतिम गणना शुरू कर दी है। रविवार को टीम पौड़ी तहसील के सौड़ गांव सर्वेक्षण के लिए टीम पहुंची। गांव में मौजूद कुलवीर नेगी, गिरीश टोडरिया, लुसुन टोडरिया, धन सिंह, मनीष टोडरिया, नवीन नेगी, सोबन सिंह और राजेंद्र नेगी ने रोष जताया कि गांव में आरवीएनएल और प्रशासन बार-बार वहीं नाम और कागज ले जा रहा है। उनको यह तो बताया जाए कि कौन सी भूमि अधिग्रहीत की जा रही है और कितना मुआवजा देना है। ग्रामीणों के सुझाव पर क्या कार्रवाई नहीं हुई। यह भी जानकारी नहीं दी गई उन्होंने कहा कि जब तक उनकी इन शंकाओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वह आगे बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed