फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासन ने ताला तोड़कर उठाया अनशनकारियों को, भर्ती किया

प्रशासन ने ताला तोड़कर उठाया अनशनकारियों को, भर्ती किया

Sun, 18 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने ताला तोड़कर उठाया अनशनकारियों को, भर्ती किया

विज्ञापन
गैरसैंण। रामलीला मैदान में आमरण अनशन पर बैठे तीनों आंदोलनकारियों को पुलिस-प्रशासन जबरन उठाने पहुंचा तो उन्होंने खुद को कमरे में कैद कर लिया। तब पुलिस-प्रशासन ने कमरे का ताला तोड़कर उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान आंदोलनकारियों की प्रशासन के साथ तीखी झड़प भी हुई। रविवार सुबह अनशनकारियों के समर्थकों ने बाजार में शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। आंदोलन को उग्र करने के लिए संघर्ष समिति में फेरबदल करते हुए खंसर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह को राजधानी निर्माण संघर्ष समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अब रवि भारती आमरण अनशन पर बैठ गए।
गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर 26 जनवरी से आमरण अनशन किया जा रहा है। 26 से 31 जनवरी तक, 1 से 6 फरवरी, 7 से 11 और 12 से रविवार सुबह तक चार चरणों में 12 अनशनकारियों ने आमरण अनशन किया था। रविवार तड़के प्रशासन भारी महिला पुलिस के साथ मय फोर्स अनशनस्थल पर पहुंचे और अनशनकारियों को जबरन उठाया। इस दौरान अनशनकारियों ने खुद को रामलीला मैदान के एक कमरे में बंद कर लिया। तब एसडीएम स्मृता परमार के नेतृत्व में कमरे का ताला तोड़ा गया और बिजली गुल कर अनशनकारियों को जबरन उठाया गया। इस दौरान अनशनकारियों की प्रशासन के साथ तीखी झड़प भी हुई लेकिन प्रशासन ने उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से नाराज प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। करीब दस बजे आंदोलनकारियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह रामलीला मैदान में पहुंचे। संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन को धार देने के लिए अध्यक्ष पद से सुरेंद्र सिंह बिष्ट को हटाकर नारायण सिंह को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


इंसेट
अब रवि भारती बैठे अनशन पर
रविवार देर शाम रामलीला मैदान में राजधानी निर्माण के पांचवें दौर का आमरण अनशन शुरू हुआ। संघर्ष समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष नारायण सिंह और आंदोलनकारी चौखुटिया निवासी रवि भारती ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का माल्यार्पण किया और रवि भारती आमरण अनशन पर बैठ गए। इस दौरान सुरेंद्र बिष्ट, धनीराम, कमला पंवार, कृष्णा नेगी, मनवर सिंह, रमेश उप्रेती, संजय, पूरन सिंह नेगी, वीरेंद्र जोशी, देवेंद्र, कुलदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed