{"_id":"5a88621c4f1c1b9f268ba957","slug":"15188876626500-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से पीपलकोटी में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी गईं। शिविर में 16 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में जोड़ों के दर्द, खांसी और बुखार से संबंधित मरीज अधिक पहुंचे।
शिविर में एम्स (ऋषिकेश) की डा. दिव्या सुंदर, डा. रिंपी राणा, डा. मोहम्मद हुसैन, डा. गौरव गुप्ता, डा. शिल्पी शर्मा, डा. पूजा ठाकुर, डा. लतिका, डा. विवेक झा, डा. अमित शर्मा, डा. कोपल, डा. अजीत, डा. धीरज, डा. एम उनियाल और डा. एस यादव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेटिप्स भी दिए। चिकित्सा प्रभारी डा. मुकेश उनियाल व डा. सुशील यादव ने कहा कि मरीजों को ईसीजी, पैथोलॉजी और एक्सरे की निशुल्क सुविधा भी दी जा रही है। इस मौके पर चिकित्सालय के व्यवस्थापक रोहन, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, विजय मलासी, गजेंद्र राणा, विहिप के जिला मीडिया प्रभारी कुलवीर बिष्ट, हरेंद्र नेगी, आशुतोष शाह, सुरेंद्र नेगी और देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।