{"_id":"5a8860504f1c1bff388b8980","slug":"151888720210-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाजंग में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाजंग में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के लोहाजंग में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में डीएम और विधायक ने अधिकारियों को ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में 102 शिकायतें दर्ज की र्गइं और 16 लाभार्थियों को 46 लाख के ऋण पत्र वितरित किए गए, जबकि 60 परिवार रजिस्टर की नकल, 2 जन्म प्रमाणपत्र, 2 वृद्धावस्था पेंशन, 3 विधवा पेंशन और 2 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र जारी किए गए।
शिविर में जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने थराली-देवाल-लोहाजंग-वाण खस्ताहाल मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने, जीआईसी ल्वाणी तक सड़क बनाने, जूनियर हाईस्कूल रेन के लिए पेयजल योजना बनाने, जीआईसी मुंदोली, बोरागाड़, वाण, घेस में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती करने तथा रूपकुंड-वेदनी-ब्रह्मताल-भीकंलताल में ट्रैकिंग शुल्क पर कटौती करने आदि समस्याओं के निराकरण की मांग की। डीएम आशीष जोशी ने विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में विभागवार समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विधायक मगन लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति संवेदनशील है। शिविर में समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सैनिक कल्याण बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को प्रमाणपत्र बांटे गए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, तहसीलदार माणिक लाल शाह, चमोली जिला सहकारी बैंक के निदेशक महावीर बिष्ट, इंद्र सिंह राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, नरेंद्र बिष्ट, दलबीर दानू, भुवन बिष्ट, हरेंद्र कोटेड़ी, कृष्णा सिंह और मनोज कुमार आदि मौजूद थे।