{"_id":"5a8860494f1c1bca798ba2f6","slug":"151888719415-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने डीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने डीएम को भेजा ज्ञापन
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के राजकीय प्राथमिक स्कूल बलाड़ में 44 छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस ही नहीं बंटी है जबकि ड्रेस के लिए एकाउंट से धनराशि निकाल ली गई है। यही नहीं स्कूल में एक फरवरी से मध्याह्न भोजन भी नहीं बन रहा है। अभिभावक संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में अभिभावक संघ ने बताया कि प्राथमिक स्कूल बलाड़ के शिक्षक के अवकाश पर चले जाने से स्कूल 1 फरवरी से बंद रहा। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की शिकायत के बाद 12 फरवरी को स्कूल का ताला खोलकर जूनियर हाईस्कूल के अध्यापक की ओर से पठन-पाठन कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत 44 छात्र-छात्राओं को अभी तक स्कूल ड्रेस नहीं बांटी गई है जबकि विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार ने ड्रेस खरीदने के लिए स्कूल के एकाउंट से 17400 रुपये भी निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक की अनदेखी से विद्यालय में 1 फरवरी से मध्याह्न भोजन भी नहीं बन पाया है। उन्होंने शिक्षक मनोज कुमार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और विद्यालय में शिक्षक की तैनाती की मांग की। उपशिक्षाधिकारी आरपी अवस्थी ने बताया कि शिक्षक मनोज कुमार अनुपस्थित चल रहे हैं। ड्रेस की धनराशि शिक्षक मनोज कुमार से वसूल की जाएगी और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था शीघ्र शुरू कर दी जाएगी।