फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शानदार प्रदर्शन पर राधा को किया सम्मानित

शानदार प्रदर्शन पर राधा को किया सम्मानित

Sat, 17 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन पर राधा को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति ने खेल महाकुंभ के 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और रोहतक में आयोजित 63वें नेशनल स्कूल गेम्स में तीसरा स्थान हासिल करने वाली मसूरी की एथलीट कुमारी राधा को सम्मानित किया।

शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि राधा ने देशभर में मसूरी और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर राधा और उनके पिता मंगल सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। सेंट लारेंस के खेल शिक्षक सैमुअल चंद्रा चंद्रा ने कहा कि राधा ने खेल महाकुंभ के तहत आयोजित 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर स्कूटी और 51 हजार का पुरस्कार जीता। साथ ही 63वें नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स में तीसरा स्थान हासिल कर मसूरी का गौरव बढ़ाया। मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व आईजी बीएसएफ मनोरंजन त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार, जसबीर कौर, विनोद सेमवाल, संगीता, कल्पना, अरविंद सोनकर, सुनील पंवार, नीरज अग्रवाल, गजेंद्र नेगी, कविता नेगी, संतोष आर्य, भरोसी रावत, पुष्पा पडियार सुरेंद्र राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed