{"_id":"5a873f874f1c1ba1268bac85","slug":"15188132734-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडोली में ग्राम समाज की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडोली में ग्राम समाज की भूमि पर किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
एक निजी संस्थान पर ग्राम पंचायत कंडोली अंतर्गत नंदा की चौकी के पास ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
ब्लॉक प्रमुख रंजीता तोमर ने कहा कि उपरोक्त संस्थान द्वारा लंबे समय से ग्राम समाज की भूमि को कब्जाने की कोशिश की जा रही है। जिसकी शिकायत पूर्व में कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बीते बुधवार की रात को भी संस्थान ने मंदिर की दीवार को तोड़ ग्राम समाज की भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण करा डाला। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगती तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रदर्शन करने वालों में मेघ सिंह, मुकेश रमोला, राजकुमार, अनूप सेमवाल, मुकेश कुमार, भरत सिंह, हरि किशन, प्रकाश कुमार, मुन्ना लाल, नकली राम आदि शामिल रहे।