{"_id":"5a870dbe4f1c1b514a8b9a24","slug":"151880052819-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति जताई संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति जताई संवेदना
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना के घायलों का हाल जानने के लिए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचे। उन्होंने वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि राज्य सरकार की ओर से दुर्घटना के मृतकों को 1 लाख, घायलों को 50 हजार, आंशिक रूप से घायल लोगों को 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि सरकार की ओर से पहाड़ों में 750 चिकित्सकों की तैनाती जल्द की जाएगी। आगामी वित्तीय वर्ष से राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। उन्होंने डीएम चमोली से वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच करने की मांग की। सीएचसी के चिकित्सक डा. वीपी पुरोहित ने बताया कि वाहन दुर्घटना में घायल खुशी (3) पुत्री नागेंद्र, निर्मला (30) पत्नी रमेश सिंह, हेमा देवी (22) पत्नी मनोज, मनोज (26) पुत्र सुजान सिंह का उपचार चल रहा है। इनकी स्थिति सामान्य है। वहीं अस्पताल पहुंचे से पहले ही दम तोड़ चुकी बंशी देवी (30) पत्नी जीत सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।