फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिदों के आराम में न पड़े खलल, इसके लिए बदलेगा ट्रैफिक रूट

परिदों के आराम में न पड़े खलल, इसके लिए बदलेगा ट्रैफिक रूट

Sun, 11 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
परिदों के आराम में न पड़े खलल, इसके लिए बदलेगा ट्रैफिक रूट
परिंदों को सुरक्षित माहौल देने की तैयारी
विज्ञापन

- परिंदों के आराम में न पड़ेे खलल, इसके लिए बदलेगा ट्रैफिक रूट
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
आसन कंजरवेशन रिजर्व में प्रवास पर पहुंचने वाले परिंदों को सुरक्षित माहौल देने की तैयारी की जा रही हैं। इसके लिए अब वन विभाग झील के आसपास के क्षेत्रों के ट्रैफिक रूट को बदलने का प्लान बना रहा है। हालांकि इसे लागू करने में अभी काफी समय लगेगा।

योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए वह विभाग जिला प्रशासन के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर रहा है। यह नियम लागू होने बाद हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर जाने वाले वाहनों को वाया धर्मावाला होकर जाना होगा। उल्लेखनीय है कि हर साल सैकड़ों विदेशी परिंदे आसन झील पर प्रवास पर पहुंचते हैं। अक्तूबर से मार्च तक झील और आसपास के जंगल ही इन परिंदों का बसेरा होता है। लेकिन कुछ सालों में जिस तरह से झील के आसपास ट्रैफिक का दबाव बड़ा है। उससे पक्षियों के प्रवास पर खलल पड़ रहा है। ट्रैफिक दबाव के चलते दोपहर में झील पर परिंदे भी कम हो जाते हैं। ऐसे में अब वन महकमा अक्तूबर से मार्च के बीच में झील के आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक के रूट को बदलने की योजना बना रहा है। रूट परिवर्तन होने से पांवटा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू कश्मीर जाने वाले वाहनों को वाया धर्मावाला जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोट :
रूट प्लान को लागू करने के लिए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता जारी है। विभाग परिंदों की सुरक्षा के लिए संजिदा है।
- एसके काला, उप प्रभागीय वनाधिकारी, चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed