{"_id":"5a7378ea4f1c1b1d368b806d","slug":"151751724120-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना केमिकल-एसिड के होंगे विज्ञान के प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना केमिकल-एसिड के होंगे विज्ञान के प्रयोग
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना केमिकल-एसिड के होंगे विज्ञान के प्रयोग
-- दयानंद कॅरियर पब्लिक कॉलेज में पहली आधुनिक वीआर सिमुलेशन प्रयोगशाला शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। चंद्रेश्वरनगर स्थित दयानंद कॅरियर पब्लिक इंटर कॉलेज में देश की पहली आधुनिक वीआर सिमुलेशन प्रयोगशाला शुरू हुई। यह रसायन विज्ञान की पहली प्रयोगशाला है जिसमें बच्चे बिना केमिकल व एसिड के उपयोग के विज्ञान के प्रयोगों को कंप्यूटर के जरिए आसानी से कर सकते हैं। इससे विभिन्न तरह के नुकसान से भी बचा जा सकता है। बृहस्पतिवार को चंद्रेश्वरनगर स्थित दयानंद कॅरियर पब्लिक इंटर कॉलेज में स्थापित रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला का बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देहरादून एसए मुरुगेशन ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जिले के अन्य सरकारी विद्यालयों में भी इस तरह की लैब स्थापित करने की कोशिश की जाएगी, जिससे बच्चों को सुरक्षा के साथ प्रयोगात्मक कार्यों को करने का अवसर मिल सके।
दयानंद आश्रम के महाप्रबंधक गुुणानंद रयाल ने बताया कि विद्यालय में स्थापित वीआर सिमुलेशन लैब देश की पहली लैब है, जिसे तैयार करने में टीसीएस इगनाइट कंपनी चेन्नई ने सहयोग किया है। यह रसायन प्रयोग का कंप्यूटराइज्ड बेहतर सिस्टम है, जिसमें बच्चों को बिना केमिकल व एसिड के इस्तेमाल के प्रयोग की सुविधा मिलेगी। बताया कि इससे बच्चों को केमिकल व एसिड से प्रयोग के समय होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस अवसर पर दयानंद आश्रम के स्वामी शांतआत्मानंद महाराज, विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रमेश मोटन, जी. सुकुमार, डीपी नौटियाल, अंकित टुटेजा, राजेश अवस्थी, राखी जोशी, सविता दुबे आदि मौजूद थे।
यह हैं वीआर सिमुलेशन लैब की विशेषताएं
ऋषिकेश। वीआर सिमुलेशन लैब की अनेक विशेषताएं हैं। बताया गया कि खासकर जिन विद्यालयों में रसायन विज्ञान की लैब नहीं हैं, उनमें भी इस तकनीक का उपयोग कर वीआर सिमुलेशन प्रयोगशाला स्थापित कर बच्चे रसायन विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को आसानी से कर सकते हैं। इसमें किसी प्रकार की सावधानी मसलन रसायनों से जलने, उपकरणों के टूटने आदि का खतरा नहीं है। साथ ही इससे प्रयोग में समय भी काफी कम लगेगा। इस विधि से रसायन के प्रयोगों को आसानी से किया जा सकता है और उन्हें याद भी रखा जा सकता है। लैब में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में उपलब्ध सभी प्रकार के रसायन प्रयोगों को दिया गया है।