फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पाणा, ईराणी और हापला घाटी के ग्रामीणों की जगी उम्मीद

पाणा, ईराणी और हापला घाटी के ग्रामीणों की जगी उम्मीद

Thu, 01 Feb 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पाणा, ईराणी और हापला घाटी के ग्रामीणों की जगी उम्मीद

विज्ञापन
गोपेश्वर। मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट सीमांत चमोली जिले के बाशिंदों के लिए राहत लेकर आया है। बजट में ग्रामीण क्षेत्रों को संचार सेवा से जोड़ने और अनुसूचित जनजाति के युवा-युवतियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए एकलव्य स्कूल खोलने की घोषणा की गई है। चमोली जिले में निजमूला घाटी, देवाल के ऊंचाई वाले क्षेत्र, डुमक, कलगोठ और पोखरी की हापला घाटी में संचार सेवा आज भी ग्रामीणों के लिए दिवास्वप्न बनी है। अब ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में संचार सेवा के विस्तार को लेकर लिए गए निर्णय से सुदूर गांवों में भी फोन की घंटी घनघनाने की उम्मीद जगी है। कलसिर गांव के बलवंत सिंह राणा, हरेंद्र राणा और कैलाश का कहना है कि क्षेत्र में आज भी एक फोन करने के लिए ग्रामीण छह किलोमीटर की दूरी नापते हैं। ईराणी गांव के पूर्व प्रधान भजन सिंह, मोहन सिंह नेगी और दिनेश नेगी का कहना है कि पाणा, ईराणी और झींझी गांवों में संचार सेवा का आज तक लाभ नहीं मिला है। अब केंद्र सरकार के बजट से क्षेत्र में संचार सेवा मिलने की उम्मीद जगी है।
पर्यटन को लेकर देश में दस नए टूरिस्ट डेस्टीनेशन बनाने के निर्णय से जिले के औली, वेदनी बुग्याल, सप्तकुंड बुग्याल और दुर्मीताल जैसे पर्यटन स्थलों के भी दिन बहुरने की आस जगी है।
विज्ञापन


बजट पर प्रतिक्रिया---
बजट से सामान्य वर्ग को कोई लाभ नहीं हुआ है। बस और ट्रक के टायर महंगे होने से माल-भाड़े के साथ ही किराए में भी वृद्धि हो सकती है। जो कि मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट को बिगाड़ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना, चांदी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कहीं कोई रियायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा नेगी, गोपेश्वर निवासी
--------
बजट में देश में 70 लाख नई नौकरियों का एलान किया गया है, जो राहत देने वाला है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में 50 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिए जाने की घोषणा भी की गई है। साथ ही गरीबों को हेल्थ बीमा का लाभ दिए जाने का एलान भी राहत देने वाला है।
-अर्जुन सिंह नेगी, निवासी गोपेश्वर
------------
केंद्र सरकार ने सिर्फ परंपरा का निर्वहन किया है। इस बजट से आम आदमी को कोई लाभ होता नजर नहीं आता। जहां सरकार ने बजट पेश करने से पहले विभिन्न विभागों में चार लाख पद खत्म कर दिए हैं। ऐसे में रोजगार को लेकर भी बजट उत्साहित करने वाला नहीं है। इनकम टैक्स छूट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

-इंद्रेश मैखुरी, राज्य सदस्य, भाकपा माले
-----------
केंद्रीय बजट में गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की घोषणा की गई है। यह राहत देने वाला निर्णय है, साथ ही वर्ष 2022 तक प्रत्येक गरीब परिवार को घर देने की घोषणा भी उत्साहित करने वाली है।
-चंपा त्रिपाठी, गोपेश्वर निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed