{"_id":"5a7342924f1c1b8e238b6111","slug":"151750332815-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पीआरडी जवानों ने तैनाती समाप्त करने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पीआरडी जवानों ने तैनाती समाप्त करने का किया विरोध
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रांतीय रक्षक दल महिला हित संगठन ने महिला पीआडी जवानों की तैनाती समाप्त करने का विरोध किया। पीआरडी महिलाओं ने युवा कल्याण विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध किया और डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि सरकार की ओर से रोजगार को लेकर सब्जबाग दिखाकर महिलाओं को अधर में छोड़ दिया गया है। उन्होंने शीघ्र तैनाती न मिलने पर क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न ब्लॉक से महिला पीआडी जवान युवा कल्याण विभाग पहुंची। पीआरडी महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर आयोजित सभा में संगठन की जिलाध्यक्ष संगीता कपरुवाण ने कहा कि सरकार से नियमित तैनाती देने, मानदेय भुगतान राज्य सेक्टर से करने, ड्यूटी तैनाती में महिला जवानों को 33 फीसदी आरक्षण लागू करने व विभाग की ओर से वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार अनेदखा कर रही है। बजट की कमी बताते हुए रोजगार से बाहर किया जा रहा है। इस मौके पर संगठन की उपाध्यक्ष पूनम रावत, अंजना, पिंकी, विजया, सुनीता, सुरेशी देवी, सुनीता, तुलसी, जानकी, बीना देवी, पूनम और बबीता देवी आदि मौजूद थे।