{"_id":"5a7341a24f1c1ba3268b7cfa","slug":"15175030891431-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 युवक-युवतियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 युवक-युवतियों का चयन
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। जीआईसी परिसर में यूथ फाउंडेशन का सेना में भर्ती के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 31 युवाओं (15 लड़कों और 16 लड़कियों) का चयन किया गया।
यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल की पहल पर जीआईसी गैरसैंण के क्रीड़ा मैदान में चयन शिविर लगाया गया। शिविर में 290 युवक और 134 युवतियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में युवाओं की नाप-जोख, मेडिकल, शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की। मानकों पर खरे उतरे 31 युवाओं का चयन भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए किया गया। निरीक्षक विक्रम चौधरी, प्रदीप सिंह, यशवंत सिंह रावत, रेखा अग्निहोत्री, प्रीति ने बताया कि छह फरवरी को चयनित युवक-युवतियों को अलग-अलग शिविरों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर यूथ फाउंडेशन के रुद्रप्रयाग कोआर्डिनेटर रमेश भट्ट, जोशीमठ कोआर्डिनेटर विकेश डिमरी, केदारघाटी कोआर्डिनेटर आशीष गैरोला, ब्लाक जखोली कोआर्डिनेटर विकास डिमरी समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।