{"_id":"5a7229564f1c1bf17b8b4bc6","slug":"15174313327-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से हर वर्ग को राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट से हर वर्ग को राहत की उम्मीद
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। देश का आम बजट पेश होने में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में किसान, व्यापारी, गृहणी, उद्यमी, युवा वर्ग सहित सभी वर्गों को बजट से खास उम्मीदें हैं। बजट से पढ़ाई, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों के सस्ता होने की उम्मीद है तो उद्यमी और सरकारी कर्मचारी भी टैक्स से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब किसको राहत मिलती है और किसको निराशा, यह तो वित्त मंत्री के लोक सभा में बजट पेश करने पर ही पता चल पाएगा।
बजट से कौन क्या चाहता है
बढ़ती महंगाई के कारण घर खर्च चलाना महंगा हो गया है। सरकार को खाद्य पदार्थों और रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए। इसके अलावा रसोई से संबधित अन्य चीजें भी सस्ती होनी चाहिए, ताकि किचन का बजट न बिगड़े।
- पारुल चौधरी, गृहणी
हर साल छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में ही पांच लाख रुपये तक की पूरी आय खर्च हो जाती है। उस पर आयकर कटने से मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। सरकार को आयकर की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये करनी चाहिए।
विज्ञापन
- डॉ. नरेंद्र चौहान,
बजट में सस्ती और सर्व सुलभ शिक्षा पर फोकस होना चाहिए। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हर साल नई योजनाएं लागू होती है। लेकिन उसका लाभ नहीं मिल पाता। बजट में रोजगार पर भी ध्यान केंद्रित होना चाहिए।
- शुभम गर्ग, छात्र
पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी लागू होने के बाद व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ऐसे में सरकार को टैक्स में व्यापारियों को राहत देनी चाहिए।
- मनोज अग्रवाल, व्यापारी
पहाड़ों पर कोल्ड स्टोरेज खोलने के लिए सरकार को बजट जारी करना चाहिए। जिससे काश्तकारों को फसलों का सही दाम मिल सके। उन्हें फसलें औने-पौने दामों पर न बेचनी पड़े।
- जवाहर सिंह चौहान, काश्तकार
लंबे समय से लोग सहारनपुर-कालसी रेल लाइन की बात सुन रहे हैं लेकिन अब तक रेल लाइन के निर्माण के लिए कुछ नहीं हो सका है। उम्मीद है इस बजट में यह सपना पूरा होगा।
- राजकुुमार जैन, समाजसेवी
सरकार को पहाड़ों पर उद्योगों को बढ़ाव देने के लिए बेहतर नीति और स्टार्टअप के लिए नीति को और लचीला बनाने की जरूरत है। प्रदेश का विशेष पैकेज बहाल करना चाहिए।
- लतीफ चौधरी, उद्यमी