{"_id":"5a71f4cf4f1c1b90268b7855","slug":"15174178842-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन-पलबरा मोटर मार्ग के मामले में होगी निष्पक्ष कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन-पलबरा मोटर मार्ग के मामले में होगी निष्पक्ष कार्रवाई
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। रैन-पलबरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के नाम हुए लाखों के घपले में लोनिवि के मुुख्य अभियंता ने निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण की पूरी जानकारी ईई से ली जाएगी।
रैन-पलबरा मोटर मार्ग पर वर्ष 2010 में डामरीकरण के लिए करीब 35 लाख स्वीकृत हुए थे। लोनिवि ने सड़क पर 1700 मीटर डामरीकरण कार्य में 28 लाख करीब का भुगतान दिखाया था जबकि सड़क पर डामर नहीं किया गया। इसका खुलासा क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह की ओर से सूचना का अधिकार के तहत मांगी जानकारी में हुआ था। रविंद्र सिंह ने कहा कि विभाग मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए लीपापोती कर रहा है। सोमवार को ब्लाक के एक स्कूल भवन की जांच को पहुंचे लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि रैन-पलबरा मोटर मार्ग के मामले की ईई से पूरी जानकारी लेकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।