{"_id":"5a71f2f24f1c1bca798b7045","slug":"151741740815-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु हथियारों की होड़ इंसान की मानसिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमाणु हथियारों की होड़ इंसान की मानसिकता
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में ‘ओह मानव’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक में दुनिया में बढ़ रही परमाणु हथियारों की होड़ व इंसान की मानसिकता को दर्शाया गया।
मंगलवार देर शाम चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में बिड़ला परिसर के छात्रों ने बादल सरकार द्वारा लिखित ‘ओह मानव’ नाटक मंचित किया गया। नाटक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा व नागासाकी में परमाणु बम गिराए जाने की घटना पर आधारित था। नाटक में दिखाया गया कि वर्तमान समय में किस तरह देशों के बीच परमाणु हथियारों को बनाने व बेचने की होड़ मची हुई है। नाटक में हिरोशिमा व नागासाकी के स्थितियां भी दिखाई गईं। नाटक की पटकथा व कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा। नाटक में आशुतोष द्विवेदी, रंजना तिवारी, उमंग खुगशाल, अंकित उच्छोली, अमन रावत, निशा भंडारी, मीनाक्षी जोशी, आर्यन त्यागी, कविता खत्री, नयन कोठियाल, निशा सुद्रियाल व नितिन मलेठा आदि ने अभिनय किया।