फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   और 17 जेआर भी स्वास्थ्य निदेशालय को रिलीव

और 17 जेआर भी स्वास्थ्य निदेशालय को रिलीव

Wed, 31 Jan 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
और 17 जेआर भी स्वास्थ्य निदेशालय को रिलीव
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से शेष 17 जेआर (जूनियर रेजीडेंट) डॉक्टरों को भी बुधवार को पीएमएचएस (प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) निदेशालय के लिए रिलीव कर दिया गया है। अभी 91 अनुबंधित डॉक्टरों को एक-दो दिन के भीतर स्वास्थ्य महानिदेशालय से ज्वाइनिंग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इधर, कॉलेज प्रशासन ने उक्त चिकित्सकों को वापस लिए जाने की बात को अफवाह बताया है। वहीं इंटर्न डॉक्टर्स के वापस न आने पर सख्त कदम उठाया जा रहा है। उनको भी बेस अस्पताल में जेआरशिप करने का मौका नहीं मिलेगा। उनको प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में तैनाती दे दी जाएगी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएंगी।
विज्ञापन

इंटर्न को चार माह से मानदेय न मिलने, जूनियर रेजीडेंट (जेआर) की वेतन विसंगति दूर न होने और अवैध रुप से विद्युत उपकरण प्रयोग करने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से नाराज मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने 24 जनवरी से ओपीडी (वाह्यकालीन रोगी विभाग) का बहिष्कार कर दिया था। कॉलेज प्रशासन की ओर से लगभग सभी मांगों पर कार्रवाई करने के बाद भी जब वह नहीं माने, तो 27 जनवरी को कॉलेज ने आंदोलनरत 74 जेआर को रिलीव कर दिया। इंटर्न को काम पर लौटने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ इंटर्न को छोड़कर अन्य इंटर्न काम पर नहीं लौटे हैं। जेआर को भी एक हफ्ते के भीतर हॉस्टल खाली करने को कहा गया है, ताकि नए जेआर वहां रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज देहरादून में बैठक
श्रीनगर। देहरादून में आज बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर चर्चा होगी। बैठक में सीटी स्कैन मशीन, अस्थायी कर्मचारियों और फैकल्टी की कमी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी।


एक सप्ताह के अंदर विज्ञापित पदों पर 12 जेआर ज्वाइनिंग देने वाले हैं। फरवरी मेें एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल परीक्षा के बाद कॉलेज को लगभग 90 इंटर्न मिल जाएंगे। इंटर्न का मानदेय मिल चुका है। ऐसे में उनका हड़ताल पर रहना औचित्यहीन है।
-प्रो. सीएम रावत, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed