{"_id":"5a70cf6c4f1c1b462c8b5280","slug":"151734277712-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बाद भी बहाल नहीं हो सका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बाद भी बहाल नहीं हो सका यातायात
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया।
लालपुल-बिरमोऊ मोटर मार्ग पर लोनिवि की लापरवाही राहगीरों पर भारी पड़ रही है। बरसात के दौरान सड़क पर आए मलबे को विभाग छह माह बाद भी नहीं हटा सका है। जिससे तीन गांव के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
काश्तकारों को फसलें मंडी तक पहुंचाने में भाड़े के रूप में अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है। तीमारदारों को भी मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के भीतर सड़क न खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अगस्त 2017 में बरसात के दौरान मलबा आने से यह सड़क बंद हो गई थी। जिससे बिनऊ, बंतऊ और बिरमऊ गांव का संपर्क अन्य जगह से कट गया। अब आलम यह है कि फसलों को साहिया मंडी तक पहुंचाने के लिए काश्तकारों को 30 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण सूरत सिंह, परम सिंह, सरदार सिंह, स्वराज सिंह, मुकेश आदि का कहना है कि शिकायत के बाद भी अब तक सड़क को खोलने का काम शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही यदि सड़क पर आवाजाही बहाल नहीं होती तो ग्रामीणों को विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता बीएल भट्ट ने कहा कि सड़क पर निर्माण कार्य कर रहे ठेकेेदार को मलबा हटाने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल की जाएगी।