{"_id":"5a70cf6b4f1c1b82268b7560","slug":"15173427751514-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दौड़ों अपने अधिकार के लिए’ 14 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दौड़ों अपने अधिकार के लिए’ 14 से
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच की ओर से ‘दौड़ो अपने अधिकार के लिए’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत देहरादून और हरिद्वार जिले में दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
विकासनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि 14 फरवरी को त्यूनी तहसील से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जो संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को देहरादून घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में संपन्न होगा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। त्यूनी, चकराता, कालसी, विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश, मसूरी के साथ ही हरिद्वार के रुड़की, भगवानपुर और लक्सर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त आईएएस चंद्र सिंह और सेवानिवृत्त न्यायाधीश कांता प्रसाद करेंगे। समापन पर दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर अमर सागर, बारू निराला, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।