{"_id":"5a70a3504f1c1b7f268b74e5","slug":"151733148412-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय शिविर
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के समाजशास्त्र तथा समाज कार्य विभाग के सभागार में उद्यमिता विकास पर मंगलवार को एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिला उद्योग केंद्र और ग्रामीण हिमालयन अध्ययन एवं संरक्षण संस्था के सहयोग से आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि प्रो. जेपी पचौरी थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नवोन्मेषी विचार अपनाने चाहिए। छात्रों को इजराइल का उदाहरण देते हुए उन्होंने विकास के बारे में समझाया। विभागाध्यक्ष रुकमा रावत ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो. किरण डंगवाल, डा. उमा बहुगुणा, डा. जयप्रकाश भट्ट, गोपाल दत्त जखमोला, नवीन प्रकाश नौटियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो