{"_id":"5a709f924f1c1b93268b7568","slug":"151733052619-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में महिला पीआरडी जवानों को भी दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में महिला पीआरडी जवानों को भी दिखाया बाहर का रास्ता
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बजट के अभाव में जिला युवा कल्याण विभाग ने पुरुषों के बाद अब महिला पीआरडी जवानों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पीआरडी महिलाएं जिले के विभिन्न पुलिस थाना और चौकियों में अपनी सेवाएं दे रही थीं। बीते नवंबर माह से इन महिलाओं को मेहनताने का भुगतान भी नहीं हो पाया है, जिससे उन्हें बच्चों के लालन-पालन की चिंता सता रही है।
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मई माह में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के तहत 330 जवान (पुरुष व महिला) को पुलिस थाना व चौकियों के साथ ही जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में तैनात किया गया था। इनमें 51 महिला जवान भी शामिल हैं। बजट के अभाव में पुरुषों की सेवा विगत वर्ष अक्तूबर माह में समाप्त कर दी गई थी। अब जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को 31 जनवरी तक सेवा समाप्ति का आदेश दिया गया है। पीआरडी महिला जवान विजया रावत, संगीता, सतेश्वरी, रेखा, माहेश्वरी, उर्मिला देवी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेंद्र रावत और एबीवीपी के जिला प्रमुख नरेंद्र रावत ने ड्यूटी यथावत रखने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा गया यदि नियुक्ति यथावत नहीं रखी तो कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इधर, जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल का कहना है कि हमें जिला योजना से तीन करोड़ 34 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, जिसमें से अब 65 लाख रुपये शेष बचा है। महिला पीआरडी को तीन माह का बकाया मेहनताना दे दिया जाएगा। बजट उपलब्ध होने पर दोबारा नियुक्ति दे दी जाएगी।