{"_id":"5a709f8d4f1c1b462c8b5169","slug":"15173305213-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार संघ गोपेश्वर ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार संघ गोपेश्वर ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पत्रकार सूर्यकांत पुरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब व्यापार संघ गोपेश्वर ने जीता। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 51 हजार का चेक भेंट किया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ 25 दिसंबर 2017 को पुलिस मैदान में एसपी तृप्ति भट्ट ने किया था। एक माह तक चले टूर्नामेंट के फाइनल में सिरोली एकादश और व्यापार संघ गोपेश्वर की भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर सिरोली की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। निर्धारित बीस ओवर में व्यापार संघ ने 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिरोली की टीम 15 ओवर में मात्र 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। व्यापार संघ की ओर से सुशील डिमरी 24 रन बनाने और दो विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच बने। टूर्नामेंट में 12 विकेट लेने पर सिरोली एकादश के खिलाड़ी कुलदीप को वेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, उम्मीदें ग्रुप के संरक्षक मनोज बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, रुद्र सिंह भंडारी, सुनील, बृजमोहन, टूर्नामेंट के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जयप्रकाश पुरी, हरीश रावत, दिगंबर रावत, राजेंद्र बिष्ट, सतेंद्र सिंह और श्रीकांत पुरी आदि मौजूद थे।