फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनशनकारियों का 4 किलो तक वजन गिरा

अनशनकारियों का 4 किलो तक वजन गिरा

Mon, 29 Jan 2018 09:36 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
अनशनकारियों का 4 किलो तक वजन गिरा

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में आंदोलनकारियों की भूखहड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार को तीनों अनशनकारियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया, जिसमें अनशनकारियों के वजन में चार किलो गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कही।

गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में 26 जनवरी से वीरेंद्र आर्य, हयात सिंह और गंभीर सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन के चौथे दिन भाकपा (माले) के नेता इंद्रेश मैखुरी और अरविंद चौहान भी धरनास्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी धरनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वे आंदोलनकारियों को स्वास्थ्य का खयाल रखने की सलाह देकर चले गए। इस पर आंदोलेनकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहाड़ के प्रतिनिधियों को पहाड़ के मुद्दों से कोई लेना देना है। सरकार यदि जल्द मामले में निर्णय नहीं लेती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 11 बजे डा. आकांक्षा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य जांचा। इसमें वीरेंद्र आर्य का 4 किलो, गंभीर और हयात सिंह का 3-3 किलो वजन कम पाया गया। साथ ही शरीर में पानी की कमी भी मिली। धरनास्थल पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, धनीराम, रेवती देवी, अनीता, कमला, सुनीता, पीतांबरी और मंजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed