फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोक कल्याण की प्रार्थना के लिए किया घृतकमल अनुष्ठान

लोक कल्याण की प्रार्थना के लिए किया घृतकमल अनुष्ठान

Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
लोक कल्याण की प्रार्थना के लिए किया घृतकमल अनुष्ठान
श्रीनगर। सिद्धपीठ कमलेश्वर मंदिर में महंत आशुतोष पुरी ने घृतकमल अनुष्ठान कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर में घृतकमल अनुष्ठान पौराणिक काल से किया जाता रहा है।
विज्ञापन

महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि घृतकमल अनुष्ठान सर्वप्रथम देवताओं ने शिव भगवान को मनाने के लिए किया था। पौराणिक कथा के अनुसार तारकासुर नाम के राक्षस ने ब्रहमा से वरदान प्राप्त किया था कि उसकी मृत्यु शिव के पुत्र के हाथों होगी, लेकिन शिव अपनी पत्नी सती की मृत्यु के बाद ध्यानमग्न हो गए थे। इससे तारकासुर का आतंक बढ़ता ही जा रहा था। तब देवताओं ने शिव को मनाने के लिए यह अनुष्ठान किया था। अनुष्ठान के तहत शिव को 52 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। पूरे शिवलिंग को घी से ढक कर ब्रहम कमल चढ़ाया जाता है। महंत शिवलिंग के चारो ओर दिगंबर अवस्था में लोट परिक्रमा करते हैं। महंत ने बताया कि अनुष्ठान लोक कल्याण की प्रार्थना के लिए हर वर्ष किया जाता है। घृतकमल अनुष्ठान के दौरान गोवर्धन गिरी, मुकेश चमोली, बीपी चमोली, दीपिका पुरी, प्रीति गोस्वामी राजश्री पुरी आशा बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed