{"_id":"5a68b9914f1c1b7c268b622f","slug":"15168128854-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्य से अधिक बेच रहे गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्य से अधिक बेच रहे गैस सिलेंडर
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति करने वाली इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि लेने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी में मामले की शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग की।
व्यापार संघ के अध्यक्ष केडी मिश्रा, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, बलबीर घुनियाल और नरेंद्र बिष्ट आदि का कहना है कि ब्लाक मुख्यालय सहित आस पास के कई गांवों में इंडेन गैस एजेंसी थराली की ओर से रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर एजेंसी के गैस वितरक ने घरेलू गैस सिलेंडर बांटे, लेकिन उपभोक्ताओं से सिलेंडर के तय मूल्य से अधिक धनराशि ली गई। उपभोक्ताओं ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य 816 रुपये था, लेकिन उपभोक्ताओं से 830 रुपये वसूले गए। 830 रुपये की रसीद भी दी गई। उपभोक्ताओं ने कहा कि एजेंसी की ओर से लगातार तय दामों से अधिक धनराशि ली जा रही है। इधर एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप सती ने बताया कि शिकायत संज्ञान में आई है। सिलेंडर के अधिक पैसे लिए जाने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से लिए अधिक पैसे भी वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन